नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होकर बुधवार को भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। अब उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अमेरिका ने हाल ही में 200 लोगों को डिपोर्ट किया है, जिनमें भारत के 3 नागरिक शामिल हैं। इनमें से एक अनमोल है, जबकि बाकी दो पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन दोनों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।
कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांटेड
अनमोल बिश्नोई पर भारत में कई गंभीर मामलों में आरोप हैं—
अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में वांटेड
2023 में मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी
2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था
NIA ने अनमोल पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनमोल को अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के बाद वहां की एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया था। जांच के बाद उसे भारत वापस भेजने का निर्णय लिया गया।

