-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव रिज़ल्ट: NDA की प्रचंड जीत, BJP सबसे बड़ी पार्टी





 पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। कुल 243 सीटों में से NDA 203 सीटों के साथ रिकॉर्ड बहुमत की ओर बढ़ रहा है, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटता दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “सुशासन की जीत” बताया है।

2020 की तुलना में इस बार NDA को 70+ सीटों का फायदा हुआ है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हुआ है। चुनावी नतीजों के बीच सम्राट चौधरी और ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

JDU ने पिछले चुनाव के मुकाबले शानदार वापसी करते हुए 80+ सीटें हासिल की हैं, जबकि BJP 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बड़े उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव राघोपुर से करीब 12 हजार वोटों से जीत गए हैं, जबकि उनके भाई तेजप्रताप यादव की महुआ सीट से हार लगभग तय मानी जा रही है। वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी पीछे चल रही हैं।

महागठबंधन में राजद को 27 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली हैं। वहीं जन सुराज (PK) और VIP का खाता नहीं खुल सका है। निर्दलीय और अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने जीत की बधाई देते हुए इसे “घुसपैठियों को बचाने वालों के खिलाफ जनता का जवाब” बताया।
शाम 6 बजे PM मोदी दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय पहुंचेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.