-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

MP में बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर




 मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी सलमान का गुरुवार रात शॉर्ट एनकाउंटर किया गया। पुलिस उसे गौहरगंज ले जा रही थी तब उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर रोका। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आरोपी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सलमान पर आरोप है कि 21 नवंबर को वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल में ले गया था। जहां उसके साथ रेप करके फरार हो गया। इलाके में तब से ही घटना के विरोध में धरना-प्रदर्शन चल रहा है। लोग आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मुताबिक,

QuoteImage

रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार रात भोपाल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तब पुलिस की गाड़ी औबेदुल्लागंज क्षेत्र के जंगल में पंक्चर हो गई।

QuoteImage

खरपुसे ने बताया, रात करीब 3-4 बजे के बीच आरोपी को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उसने एसआई श्यामराज सिंह की बंदूक छीनकर फायर करने और भागने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की और पैर पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.