-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मेक्सिको में भड़का GenZ आंदोलन, राष्ट्रपति निवास की दीवार गिराई; सुरक्षा नीतियों के खिलाफ उबाल




 मेक्सिको में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और ड्रग कार्टेल की हिंसा के खिलाफ GenZ आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। शनिवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाउम की सुरक्षा नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। आंदोलन तब और भड़क गया जब 1 नवंबर को मिचोआकेन राज्य में उरुअपन के मेयर कार्लोस मंज़ो की सार्वजनिक रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई।

प्रदर्शन के दौरान गुस्साए युवाओं ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारें तक गिरा दीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर, लाठियाँ, हथौड़े और पटाखों से हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस को आँसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज के अनुसार, हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 120 लोग घायल हुए हैं। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.