रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रही DG–IG कॉन्फ्रेंस (28 से 30 नवंबर) को लेकर राजधानी रायपुर में तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
अमित शाह अब 27 नवंबर रात 11 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और अगले दिन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। पहले उनकी आगमन तिथि 28 नवंबर तय थी, जिसे अब बदल दिया गया है।
60वीं DGP–IG कॉन्फ्रेंस के लिए देशभर से अधिकारियों का रायपुर पहुँचना जारी है। अब तक 236 DG, साथ ही DGP, COP, IG, ADG, IB और कई अन्य सुरक्षा अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं।
एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी AIG संजय शर्मा संभाल रहे हैं। अधिकारियों के ठहरने के लिए नया रायपुर से लेकर सिविल लाइन सर्किट हाउस तक कुल 6 ठहरने के स्थान बनाए गए हैं।

