-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

खैरागढ़ में कुएं से मिले दो मासूम भाई-बहन के शव, हत्या की आशंका से गांव में मातम





खैरागढ़। जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय बहन के शव गांव के कुएं से बरामद हुए। घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया।

पुलिस जांच में प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जताई गई है, क्योंकि दोनों बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे मिले। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए छुईखदान अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि घटना बेहद संवेदनशील है और सभी कोणों से जांच जारी है। आसपास के गांवों में सघन तलाशी और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.