नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की सीक्रेट यूनिट ‘एस1’ भारत में हुए ज्यादातर आतंकी हमलों की मुख्य साजिशकर्ता बताई जा रही है। 1993 मुंबई धमाकों से लेकर पहलगाम हमले तक में इसी यूनिट की भूमिका रही है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘एस1’ का अर्थ सबवर्जन 1 है, जिसका हेडक्वार्टर इस्लामाबाद में स्थित है। इस यूनिट को एक पाकिस्तानी कर्नल संचालित करता है, जबकि दो अधिकारी — गाजी1 और गाजी2 — ऑपरेशन्स की कमान संभालते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, एस1 यूनिट की फंडिंग ड्रग्स के पैसों से होती है और इसके सदस्य बम, आईईडी और हथियारों के इस्तेमाल में एक्सपर्ट हैं। भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में इस 25 साल पुरानी यूनिट की गतिविधियों का खुलासा किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में आतंकवाद फैलाना है।

