-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत तैयार कर रहा ‘लीडरशिप एनालिसिस फ्रेमवर्क’




नई दिल्ली। वैश्विक कूटनीति के बदलते स्वरूप के बीच भारत अब एक नया सॉफ्ट-डिप्लोमैटिक हथियार तैयार कर रहा है। विदेश मंत्रालय ‘लीडरशिप एनालिसिस फ्रेमवर्क’ विकसित कर रहा है, जिसके जरिए विश्व के बड़े नेताओं के हाव-भाव, बॉडी लैंग्वेज, बयानों की निरंतरता और कथनी–करनी में समानता जैसे पहलुओं को वैज्ञानिक तरीके से डीकोड किया जाएगा।

कूटनीति में नई राह दिखाएगा यह फ्रेमवर्क

सूत्रों के अनुसार, यह फ्रेमवर्क भारत की विदेश नीति को नए आयाम देगा। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि किसी देश का शीर्ष नेतृत्व किस परिस्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देता है, उसकी प्राथमिकताएं क्या हैं और किस तरह का व्यवहार वार्ता के लिए उपयुक्त रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.