-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग का शव मिला, रिहायशी इलाके में बरामद हुई लाश, हत्या की आशंका





 रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका दो दिन पहले घर से निकली थी और उसके बाद से लापता थी। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन शनिवार को उसकी लाश एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के पास मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध हत्या माना है।

झाड़ियों में पड़ा मिला शव, इलाके में दहशत

घटना दोपहर की है। स्थानीय लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के पास एक युवती का शव देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

कैटरिंग का काम करती थी नाबालिग

जांच के दौरान पता चला कि मृतका काशीराम नगर की रहने वाली थी और पार्टियों में कैटरिंग का काम करती थी। दो दिन पहले वह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे, तभी उसके शव मिलने की सूचना मिली।

शव की हालत देख हत्या की आशंका

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की स्थिति संदिग्ध है, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम सैंपल जुटाए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.