-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अंधविश्वास के चलते युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार





 राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के मारगांव में अंधविश्वास के कारण एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी महेश सिन्हा ने ‘माता लक्ष्मी का पदचिह्न’ बनाकर गांव में चमत्कार की अफवाह फैलाई थी। इसी का विरोध करने पर उसने 40 वर्षीय आंगेश्वर साहू की हत्या कर दी।

घटना 10 नवंबर की रात की है। आंगेश्वर का शव खेत के पास पानी भरे गड्ढे में मिला। पास में साइकिल और चप्पल मिलने से पहचान हुई। बताया गया कि आरोपी से पहले धार्मिक धोखाधड़ी के मामले में गांव वालों ने ₹50,000 का अर्थदंड लगाया था, जिससे नाराज होकर उसने हत्या की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.