-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रतापपुर में हाथियों का कहर, खलिहान में सो रहे दंपत्ति को कुचलकर मार डाला—गाँव में दहशत, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

 



सरगुजा। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में बीती रात हाथियों के दल ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। कपसरा बिसाही मोड़ गांव में खलिहान में सो रहे दंपत्ति पर हाथियों के झुंड ने हमला कर उन्हें कुचल डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दंपत्ति अपने काटे गए धान की फसल की रखवाली के लिए खलिहान में रात गुजार रहे थे। आधी रात अचानक हाथियों का एक दल वहाँ पहुंच गया। हाथियों की आहट से जैसे ही दंपत्ति जागे और हलचल हुई, गज दल आक्रामक हो गया और दोनों को बेरहमी से कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वनकर्मी तुरंत टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और पंचनामा तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

गाँव में दहशत—लोग घरों में कैद
गाँव में हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात होते ही घरों मे दुबक रहे हैं। कई परिवारों ने खेतों और जंगल की दिशा में जाना पूरी तरह बंद कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.