-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बर्थडे पार्टी में गई युवती से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

 




रायपुर, 06 नवंबर। राजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के एक फार्महाउस का है, जहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और उसके बाद बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर धरसींवा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी रूपेंद्र जोशी अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना से इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.