-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे फायरिंग केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गोल्डी ढिल्लों गैंग का हैंडलर निकला आरोपी

 



नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैप्स कैफे में हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह सेखों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। सेखों गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक सेखों ने फायरिंग की पूरी साजिश रची थी और शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था।

गौरतलब है कि कपिल के कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 18 अक्टूबर को तीन बार फायरिंग हो चुकी है। जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू नेपाली ने ली थी।

पुलिस ने बताया कि सेखों भारत-कनाडा गैंगस्टरों के बीच लिंक के रूप में काम करता था। गैंग के अन्य सदस्यों और हथियार सप्लाई नेटवर्क की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.