-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

इमरान खान के बेटे कासिम ने मांगा ‘जिंदा होने का सबूत’, कहा—6 हफ्तों से डेथ सेल में बंद, किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा




नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में हालत को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उनके बेटे कासिम खान ने गुरुवार को X पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पिता जिंदा भी हैं या नहीं। कासिम के मुताबिक, इमरान खान को गिरफ्तार हुए 845 दिन हो चुके हैं और पिछले 6 हफ्तों से उन्हें डेथ सेल में पूरी तरह अकेले रखा गया है।

कासिम ने आरोप लगाया कि न तो किसी को मुलाकात की अनुमति दी जा रही है और न ही फोन कॉल व संदेश पहुंचने दिया जा रहा है। यहां तक कि उनकी बुआओं को भी मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने इसे सरकार की जानबूझकर की गई कार्रवाई बताया।

इसी बीच, अडियाला जेल के बाहर इमरान के समर्थन में पहुंचे KP के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को पुलिस ने सड़क पर गिराकर पीटा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.