-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हाईकोर्ट के वकील ने अरपा पुल से कूदकर दी जान, प्रेमिका की सगाई से था दुखी

 



बिलासपुर, 8 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। हाईकोर्ट के वकील राहुल अग्रवाल (30) ने अरपा पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि राहुल अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी सगाई कहीं और हो जाने से वह तनाव में था।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। राहुल भाटापारा का रहने वाला था और पिछले कई सालों से मंगला ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रह रहा था। गुरुवार रात वह अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करने के बाद घर जाने निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

शुक्रवार की रात उसकी लाश अरपा नदी में मिली, जबकि उसकी बाइक रामसेतु ब्रिज पर खड़ी मिली। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.