-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

37 लाख के इनामी 7 नक्सलियों ने गरियाबंद में किया आत्मसमर्पण

 



गरियाबंद, 8 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद-धमतरी-नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन पर कुल 37 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

सरेंडर करने वालों में एरिया कमांडर सुनील और सचिव एरिना शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। इनके साथ कमेटी सदस्य लुद्रो, विद्या, नंदिनी, मलेश (5-5 लाख) और कांती (1 लाख) ने भी आत्मसमर्पण किया।

नक्सलियों ने अपने साथ एक SLR, 3 इंसास और एक सिंगल शॉट बंदूक पुलिस को सौंपी। कमेटी सदस्य विद्या ने बताया कि रूपेश दादा की अपील पर उन्होंने आत्मसमर्पण किया है और अब वे शांति से घर लौटना चाहते हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.