-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कमला पसंद-राजश्री समूह के मालिक की बहू दीप्ति चौरसिया का सुसाइड, डायरी में पति से विवाद का जिक्र

 




नई दिल्ली। देश की मशहूर पान मसाला कंपनियों कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (38) ने मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, दीप्ति का शव उनके ड्रेसिंग रूम में पंखे से लटका मिला।

पति ने सबसे पहले देखा शव

दीप्ति के पति हरप्रीत चौरसिया ने सबसे पहले उन्हें देखा और तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दीप्ति को मृत घोषित कर दिया।

डायरी में लिखा—‘अब और नहीं सहन होता’

जांच के दौरान पुलिस को एक डायरी मिली है। इसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ विवाद, मानसिक तनाव और रिश्ते में भरोसे की कमी का जिक्र किया है।
डायरी में लिखा है—
“अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं, तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है। अब और नहीं सहन होता। बेटे को मां का आशीर्वाद।”

पुलिस का कहना है कि दीप्ति और उनके पति हरप्रीत अलग-अलग घरों में रहते थे।

परिवार और रिश्तों में तनाव की कहानी

दीप्ति की शादी 2010 में हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। उनका 14 साल का एक बेटा है।
जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत की दो शादियां हैं। उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक एक्ट्रेस हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.