-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का निधन, संगीत जगत में गहरा शोक

 




मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का गुरुवार शाम 7 बजे मुंबई में निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। सुलक्षणा लंबे समय से बीमार थीं और उनका निधन मुंबई के नानावटी अस्पताल में हुआ।

सुलक्षणा के भाई ललित पंडित ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और तबीयत ठीक नहीं थी। हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

संगीत से जुड़ा परिवार
सुलक्षणा पंडित का पूरा नाम सुलक्षणा प्रतापनारायण पंडित था। उनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था। उनके चाचा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे। उनके तीन भाई और तीन बहनें थीं। उनके भाई जतिन और ललित पंडित मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हैं और उनकी बहन विजयता पंडित अभिनेत्री और पार्श्व गायिका हैं।

संगीत करियर और उपलब्धियां
सुलक्षणा ने केवल 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने लता मंगेशकर के साथ 1967 की फिल्म ‘तकदीर’ में गीत 'सात समुंदर पार से' गाया था। साल 1975 में फिल्म ‘संकल्प’ के गाने 'तू ही सागर है तू ही किनारा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

उन्होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, येशुदास और उदित नारायण जैसे गायकों के साथ डुइट गाए। 1980 में उनका एल्बम ‘जज्बात’ (HMV) रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने गजलें गाईं। 1986 में उन्होंने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में फेस्टिवल ऑफ इंडियन म्यूजिक में भी प्रस्तुति दी।

सुलक्षणा पंडित की आवाज़ आखिरी बार 1996 की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में गाने 'सागर किनारे भी दो दिल' में सुनाई दी, जिसे उनके भाइयों जतिन-ललित ने कंपोज किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.