-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मिर्जापुर रेल हादसा: कालका एक्सप्रेस से कटकर 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कार्तिक पूर्णिमा पर स्टेशन पर थी भारी भीड़




 मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। मरने वालों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, चोपन से चलकर चुनार स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक पैसेंजर ट्रेन पहुंची थी। स्टेशन पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के कारण भीड़ बहुत ज्यादा थी। कई श्रद्धालु भीड़ से बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर न उतरकर ट्रैक की दूसरी ओर उतर गए। उसी दौरान दूसरे ट्रैक से कालका एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार में गुज़र रही थी, जिसका चुनार में कोई स्टॉपेज नहीं है।

अचानक ट्रेन आते ही यात्री घबरा गए। पुरुष किसी तरह प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, लेकिन महिलाएं चढ़ नहीं पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे की भयावहता इतनी थी कि शवों के टुकड़े करीब 50 मीटर तक ट्रैक पर बिखर गए।

मृतकों की पहचान

पुलिस और रेलवे प्रशासन ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिलाओं की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • सविता (28 वर्ष) – मिर्जापुर निवासी

  • साधना (15 वर्ष) – सविता की सगी बहन

  • शिवकुमारी (17 वर्ष) – मिर्जापुर

  • अंजू देवी (20 वर्ष) – मिर्जापुर

  • सुशीला देवी (60 वर्ष) – मिर्जापुर

  • कलावती देवी (50 वर्ष) – सोनभद्र निवासी


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.