-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर: नए साल पर बड़ा माओवादी सरेंडर संभव, एमएमसी कमेटी के नक्सलियों का 1 जनवरी 2026 को एक साथ हथियार डालने का संकेत




रायपुर। देश में एक बार फिर नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आ रही है। संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को माओवादी बड़ी संख्या में एक साथ आत्मसमर्पण कर सकते हैं। यह सरेंडर इसलिए भी ऐतिहासिक होगा क्योंकि हथियार डालने वाले किसी एक राज्य के नहीं, बल्कि एमएमसी (महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़) संयुक्त कमेटी के माओवादी सदस्य होंगे।

इसकी पुष्टि एमएमसी प्रवक्ता और कुख्यात नक्सली नेता अनंत द्वारा जारी दो पन्नों के प्रेस नोट से हुई है, जिसमें उन्होंने आत्मसमर्पण की इच्छा जताई है और सरकार व पुलिस प्रशासन से इस प्रक्रिया को सहज बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.