सिडनी। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को पसलियों में गंभीर चोट लगने के बाद सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल ICU में हैं। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान कैच लेते वक्त उनकी बाईं पसली में चोट लगी, जिससे इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई।
सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में ब्लीडिंग की पुष्टि के बाद उन्हें तुरंत ICU में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि श्रेयस को दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

