-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

श्रेयस अय्यर पसली की चोट के बाद ICU में भर्ती: तीसरे वनडे में कैच लेते हुए हुई थी इंटरनल ब्लीडिंग, सिडनी अस्पताल में चल रहा इलाज

 



स्पोर्ट्स डेस्क, 27 अक्टूबर 2025।

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी पसली की चोट के बाद सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अय्यर को इंटरनल ब्लीडिंग (आंतरिक रक्तस्राव) की समस्या हुई है। चोट शनिवार (25 अक्टूबर) को मैच के दौरान लगी थी, जब उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट पर दौड़ते हुए एलेक्स कैरी का शानदार कैच पकड़ा था। कैच के बाद गिरने पर उनकी बाईं पसली में गहरी चोट लगी और उन्हें तुरंत ड्रेसिंग रूम ले जाया गया।

इसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टरों ने बिना देर किए अय्यर को अस्पताल भेज दिया। जांच में पता चला कि पसली में चोट के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हो रही थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत ICU में भर्ती करना पड़ा।

एक सूत्र ने PTI को बताया,

“श्रेयस पिछले कुछ दिनों से ICU में हैं। डॉक्टरों ने उन्हें 2 से 7 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला किया है ताकि ब्लीडिंग से होने वाले इन्फेक्शन को रोका जा सके।”

वहीं टीम मैनेजमेंट ने बताया कि अय्यर की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन चोट गंभीर थी और जानलेवा भी हो सकती थी। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ समय लगेगा, इसलिए उनकी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी के लिए फिलहाल कोई तय समयसीमा नहीं दी जा सकती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.