-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, छठ पूजा पर बारिश के आसार




 रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसम तंत्र छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित करने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास एक अवदाब सक्रिय है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 26 अक्टूबर को गहरे अवदाब और 27 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवात का रूप ले सकता है।

इस चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ने लगी है और आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह तंत्र आगे बढ़कर 28 अक्टूबर को प्रबल चक्रवात में तब्दील हो सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, छठ पूजा के दौरान सूर्य को बादलों और बारिश से घिरे रहने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक रुक-रुक कर वर्षा का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.