-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की

 



रायपुर, 26 अक्टूबर 2025।

राज्योत्सव से पहले रायपुर के VIP चौक स्थित राम मंदिर तिराहा पर लगी छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। मूर्ति का सिर खंडित कर दिया गया और इसे दीवार से उखाड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया।

इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की और झड़प भी हुई। पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल और क्रांति सेना के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन इस घटना के प्रति असंवेदनशील रवैया अपना रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद तेलीबांधा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिसने भी यह घटना अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की अस्मिता को खतरे में डालने वाले कार्यों पर ध्यान दे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जनआक्रोश को नजरअंदाज किया गया तो जनता इसे माफ नहीं करेगी।

क्रांति सेना और स्थानीय संगठन इस घटना को छत्तीसगढ़ की संस्कृति और अस्मिता पर हमला बता रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान एक शख्स छत्तीसगढ़ महतारी के लिए रोते हुए भी देखा गया। बजरंग दल ने आरोपियों के मुण्डन और 36 फीट की मूर्ति स्थापित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.