-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

देश के 90% हिस्सों में फिर बरसे बादल, गुजरात में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात ‘मोन्था’

 



नई दिल्ली। देश से 15 अक्टूबर को मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी थी, लेकिन एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी है। रविवार को देश के लगभग 90% हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई। मध्य प्रदेश, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्यों में भारी वर्षा से मौसम में ठंडक लौट आई है।

दरअसल, फिलहाल देश में तीन अलग-अलग मौसमीय सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं, जिनका असर अगले 4 दिन तक 15 राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी वर्षा की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि 6 नवंबर के बाद इन पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.