बीजापुर। बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मुखबिरी के शक में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है, जो इसी गांव के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है।
एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम नेल्ला कांकेर गांव पहुंच रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला नक्सलियों द्वारा की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है और घटनास्थल के आसपास सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

