नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ‘नर्मदा परिक्रमा’ के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बस बैगुर गांव के पास पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 55 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना हुई थी बस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बस में इंदौर और धार जिलों के 56 यात्री सवार थे। यह बस 29 अक्टूबर को इंदौर से रवाना हुई थी और बड़वानी पहुंची थी, जहां श्रद्धालुओं ने एक दिन विश्राम किया। शुक्रवार सुबह तीर्थयात्री अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए थे, तभी यह हादसा हो गया।

