रतनपुर -प्रतिभाओं का सम्मान करने से उनके गुणो में तेजी से वृद्धि होती है।इसी परिपाटी को आगे जारी रखते हुए मेलनाडीह के वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर सांडिल्य के निवास में उनके पिता आनंद सिंह व माता इतवारा बाई के स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रतिभा सम्मान व आंचलिक कवि सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा, अध्यक्षता काशीराम साहू, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दीनदयाल यादव व बृजेश श्रीवास्तव थे।कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती तेल चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।अतिथियों के स्वागत पश्चात आंचलिक कवि गोष्ठी का आगाज जनक राम साहू जी के सरस्वती वंदना व छत्तीसगढ़ी गीत से हुआ। युवा हस्ताक्षर रविंद्र सोनी ने भावपूर्ण कविता सुनाया।रामानंद यादव ने समसामयिक कविता से समां बांध। आयोजक रामेश्वर शांडिल्य ने भगवान श्री कृष्णा पर कविता सुनाया। लखराम से पधारे डॉक्टर दीनदयाल यादव ने अपनी चुटिली रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। गजल कार ब्रजेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बहन पर कविता सुनाएं। वरिष्ठ साहित्य का डॉक्टर राजेंद्र कुमार वर्मा ने अपने गीत से सभी के मन को छू लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे वरिष्ठ कवि दिनेश पांडेय ने भगवान श्री गणेश पर कविता सुना कर खूब वाह वाही बटोरी।राष्ट्रपति पुरस्कृत काशीराम साहू के छत्तीसगढ़ रचनाओं को सुनकर श्रोताओं ने खूब ताली बजाई। प्रतिभा सम्मान समारोह में सर्वप्रथम डॉक्टर दीनदयाल यादव वरिष्ठ साहित्यकार को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर अतिथियों के कर कमल से शाल, श्रीफल, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवी, आठवीं,दसवीं और 12वीं की परीक्षा में 65% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ₹1000 नगद वह ₹500 नगर मेडल प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए रामेश्वर शांडिल्य को साधुवाद दिया।इस कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चे महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रामेश्वर सांडिल्य ने किया।
ब्रेकिंग न्यूज़
