रतनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का भाजपा रतनपुर मंडल द्वारा बूथ स्तर पर श्रवण किया गया। इस दौरान मंडल के बूथ प्रभारियों ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों के साथ सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा रतनपुर मंडल महामंत्री ज्वाला कौशिक ने बताया कि मंडल अध्यक्ष दुर्गा (बबलू) कश्यप, नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, उपाध्यक्ष बीनू निराला, पूर्व मंडल महामंत्री रोहिणी बैसवाड़े, पूर्व नपा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, सावित्री रात्रे, प्रेमलता तंबोली, शिवेंद्र गुप्ता, भाऊ राम जयसवाल, गोपाल श्रीवास, दिनेश प्रभाकर, रामनिहोरा लास्कर, सीताराम निर्मलाकर, रामकुमार कश्यप, रामकुमार नवागांव, दीपेश जलकारे, रामभाजो साहू, दुर्गाशंकर कोशले, नारायण शिवानी, सोनी प्रभा मानिकपुरी, मनोज सारथी, कुश कहरा, घनश्याम कमलसेन, उमेश भारद्वाज, भगवान दास माथुर, मोती यादव, संग्राम सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात का श्रवण कर प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात किया।
इस अवसर पर शत्रुघ्न जायसवाल और तुलाराम धुर्वे सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। मंडल स्तर पर यह आयोजन भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने बूथों तक पहुंचकर आमजन को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा।
प्रधानमंत्री के संदेशों ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
