-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में"एक पेड़ मां के नाम" के तहत् पौधरोपण किया गया


शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी में
"एक पेड़ मां के नाम" के तहत् पौधरोपण किया गया 
 
 रतनपुर --- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी के परिसर में एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत शिक्षकों, विद्यार्थियों और पालकों व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा शाला परिसर को हरा भरा करने,पर्यावरण की सुरक्षा करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार, हर घर पौधा घर-घर पौधा, के साथ पौधरोपण का कार्य किया गया। 

प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने बताया -- पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है। पौध रोपण करने से मिट्टी की सुरक्षा, समय पर वर्षा होना,पृथ्वी का तापमान कम होना एवं ऑक्सीजन का सरलता से उपलब्ध होना । पौधरोपण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृतिका पैकरा ने कहा--  यह पौधरोपण का कार्य करने के लिए प्रधान पाठक को साधुवाद है। हम सब मिलकर इन पौधों की सुरक्षा करेंगे। बच्चों के माता ने भी पौधे लगाने में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने बच्चों के साथ पौधारोपण किया। बाल कैबिनेट  व इको क्लब के पदाधिकारियो  ने पौधे लगाने में सक्रिय भागीदारी निभाया।

 वहीं,सभी ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया एवं और आगे भी पौधरोपण करते रहने पर सहमति जताई।
 इस अवसर पर प्रधान पाठक दिनेश पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल,देव कुमार लास्कर,प्रमिला लास्कर, कृतिका  पैकरा एवं  समिति के सदस्य एवं बच्चों के माताएं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
गौरतलब है कि प्रधान पाठक दिनेश पांडेय को बीते कई वर्षों से पौधरोपण का उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें पर्यावरण मित्र सम्मान एवं अनेक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.