बीते सोमवार (16 जून) को ग्राम पंचायत सेमरदर्री में "विकसित भारत का अमृतकाल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल" कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तर पर संकल्प सभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से जिला मंत्री दयाचंद पोर्ते , अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओंकार सिंह ओट्टी , पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर , मंडल अध्यक्ष अजय रजक , मंडल प्रतिनिधि महेश पाव , मंडल मंत्री संदीप मिश्रा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सिम्पी साहू, श्रीमती किशमिश भानु, मंडल कार्यकारिणी सदस्य दिलीप साहू, संजय राय, देवेंद्र सिंह श्याम, एवं बूथ अध्यक्ष रामखेलावन , इतवार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया एवं सेवा, सुशासन और जनकल्याण की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
