-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल का हुआ गठन

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया है। कोरबा जिले के लिए अध्यक्ष पद पर यह मनोनयन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की जनसेवा, जनहितैषी दृष्टिकोण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को माना जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है जो हमारे लोकप्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उनकी सक्रिय भागीदारी से न केवल जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आजीविका और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ठोस कार्य योजना बनेगी। ज्ञात हो कि कोरबा क्षेत्र लंबे समय से आदिवासी बहुल क्षेत्र रहा है, जहां योजनाओं की सतत निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन की अत्यंत आवश्यकता थी। अब पवन कुमार सिंह के प्रतिनिधित्व से यह अपेक्षा की जा रही है कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से आदिवासी बंधुओं के हित के लिए काम करूंगा : सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना कोरबा के प्रत्येक नागरिक की उपलब्धि है। यह मेरे लिए सम्मान का विषय है और मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कोरबा सहित पूरे क्षेत्र के आदिवासी समाज के विकास हेतु कार्य करूंगा।”

संक्षिप्त सूची में अन्य नियुक्त प्रमुख नाम:

जशपुर से विधायक राजेश्री पैकरा

बैकुंठपुर से विधायक रणविजय सिंह

अंबिकापुर से सांसद चिंतामणि महाराज

कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी

नारायणपुर से सहकारिता मंत्री कवर्धा केदार कश्यप

भानुप्रतापपुर से विधायक अनिता शर्मा, आदि।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.