-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने सीसी रोड,नाली, भवन, बाउंड्री वॉल निर्माण कार्यों के पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ

बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने सीसी रोड,नाली, भवन, बाउंड्री वॉल निर्माण कार्यों के पूजा अर्चना कर किया गया शुभारंभ 


 बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के  ग्राम पंचायत लखराम मे दिनांक 14/6/2025 दिन शनिवार को विधायक सुशांत शुक्ला ने ग्राम पंचायत लखराम मे वर्षों से वंचित कच्चे रास्ते  बस स्टैंड माता चौरा से शिवघाट तक  को सीसी रोड करने के लिए पूजन कर श्रीफल तोड़ कर शुभारंभ किया। 
बता दें कि बस स्टैंड माता चौरा से शिव घाट तक सीसी रोड अधोसंरचना मद 25 लाख की राशि व सांसद मद 15 लाख की राशि की लागत से निर्मित होने जा रही सीसी रोड  निर्माण कार्य एवं केवट समाज का समाजिक भवन 20 लाख की राशि विधायक मद से, देवांगन एवं साहू समाज के समाजिक भवन बाउंड्री वॉल का 5लाख की राशि कार्य कराया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, बेलतरा के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए गरीब मजदूर और किसानों तक केन्द्र और राज्य सरकार की विकास कार्य जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन निर्माण कार्यों का शुभारंभ हुआ वे वर्षों से वंचित थे । 
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, मंडल अध्यक्ष,ग्राम पंचायत लखराम की सरपंच श्रीमती रुखमणी साहू, उपसरपंच, सभी वार्ड के पंचगण , लखराम के गणमान्य नागरिक मेलऊ राम देवांगन, सुरेंद्र दुबे, योगेश दुबे, सूरज देवांगन,उत्तम यादव, अमृत साहू, चंदन गुप्ता, विनोद, आशीष, संतोष, वीरेंद्र, गोवर्धन,शिव, मन्नू लाल, भागवत,  एवं वार्ड वासी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.