-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना और धरती आबा अभियान के जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित*

कलेक्टर की अध्यक्षता में पीएम जनमन योजना और धरती आबा अभियान के जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित*

*धरती आबा में शामिल गतिविधियों से शत प्रतिशत संतृप्त करने 15 से 30 जून तक लगेगा शिविर*

*नोडल अधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह योजनाओं की प्रगति से अवगत कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश*

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में अरपा सभा कक्ष में प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। पीएम जनमन योजना गौरेला विकासखण्ड में संचालित है। इस योजना में शामिल ग्राम पंचायतों की संख्या 13, गांवों की सख्या 19, बसाहटों की संख्या 54, कुल परिवार संख्या 3866 और कुल जनसंख्या 13798 है। पीएम योजना एवं गतिविधियों की प्रगति का निरीक्षण करने के लिए सभी 13 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस योजना के तहत पक्के आवास, जल आपूर्ति, विद्युतिकरण, संपर्क सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन धन केंद्रों की स्थापना, बहुउद्देशीय केंद्रों की स्थापना, मोबाइल टॉवर की स्थापना, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के साथ ही तत्कालिक गतिविधियां-आधार कार्ड, जन धन खाता, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं की शत प्रतिशत संतृप्ति किया जाना है। 
इसी तरह धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में शामिल ग्राम पंचायतों की संख्या 135, गांव की संख्या 169, कुल परिवारों की संख्या 60 हजार 95 और कुल जनसंख्या 2 लाख 30 हजार 838 है। कुल परिवारों में अनुसूचित जनजाति परिवारों की संख्या 42355 और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1 लाख 63 हजार 235 है। धरती आबा अभियान में गौरेला विकासखण्ड में 51 ग्राम पंचायत एवं 69 गांव, पेण्ड्रा विकासखण्ड में 31 ग्राम पंचायत एवं 38 गांव और मरवाही विकासखण्ड में 53 ग्राम पंचायत एवं 62 गांव शामिल हैं। धरती आबा अभियान अंतर्गत 25 विभिन्न गतिविधियां शामिल है। इस अभियान के तहत आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, जन धन खाता, सिकल सेल एनीमिया की जांच, राशन कार्ड आदि से संतृप्त किया जान है। इसके लिए 15 से 30 जून तक कलस्टर ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे। 
कलेक्टर ने दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को उन्हें आबंटित पंचायतों का नियमित रूप से भ्रमण करने, बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा करने और प्रत्येक सप्ताह प्रगति प्रतिवेदन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने धरती आबा अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में विकासखण्ड एवं जिला अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 
     बैठक में बताया गया कि पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत 1078 आवासों में से 367 आवास पूर्ण हो गए हैं। 15 संपर्क सड़कों में से 2 पूर्ण एवं 9 प्रगति पर है। पाइप से जल आपूर्ति के 2396 कार्यों में से 1709 कार्य पूर्ण तथा 2396 कार्य प्रगति पर है। अविद्युतिकृत घरों का विद्युतिकरण के स्वीकृत 160 में से 130 कार्य और मोबाइल टॉवर के स्थापना के लिए स्वीकृत 9 में से 6 कार्य पूर्ण हो गए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंयायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गोपेश मनहर एवं सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.