स्थान: मां महामाया देवी धर्मशाला, रतनपुर
तिथि: मंगलवार, 27 मई 2025
आयोजक: भारतीय जनता पार्टी, रतनपुर मंडल (कोटा विधानसभा क्षेत्र)
भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल द्वारा "एक देश, एक चुनाव" विषय पर एवं लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम मां महामाया देवी धर्मशाला, रतनपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छाया विधायक कोटा एवं प्रदेश मंत्री भाजपा माननीय श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने विषय पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने "एक देश, एक चुनाव" की आवश्यकता और इसके दूरगामी लाभों पर प्रकाश डाला। साथ ही लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के जीवन मूल्यों और शासन के आदर्शों को आज के संदर्भ में प्रासंगिक बताया।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे:
श्री मोहित जायसवाल जी, जिला अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण
श्री तिलक साहू जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं कार्यक्रम संयोजक
श्री लवकुश कश्यप जी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर
श्रीमती गायत्री साहू जी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा व सह संयोजक
श्री मनोहर सिंह राज जी, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कोटा
श्रीमती बिनु निराला जी, उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद रतनपुर
श्री दुर्गा बबलू कश्यप जी, मंडल अध्यक्ष भाजपा रतनपुर
इसके अलावा मंडल के महामंत्रीगण, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनपद सदस्य, पार्षद, वरिष्ठ कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन श्री ज्वाला कौशिक, मंडल महामंत्री द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री रात्रे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, सुशासन, नारी सशक्तिकरण और चुनाव सुधार जैसे विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
