-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जांघ की हड्डी टूटने पर जिला चिकित्सालय में किया गया सफल ऑपरेशन

जांघ की हड्डी टूटने पर जिला चिकित्सालय में किया गया सफल ऑपरेशन

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 मई 2025/ जिला चिकित्सालय में सीमित संसाधनों के बावजूद दूसरी बड़ी सफलता दर्ज की गई है। आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीज बहोरन सिंह उम्र 56 वर्ष निवासी गोरखपुर जो कि गिर जाने पर उनके बाएं पैर के जांघ के ऊपरी भाग की हड्डी टूट जाने पर भर्ती किया गया था। मरीज का 27 मई को हेमी आर्थ्रोप्लास्टी ऑपरेशन किया गया। यह एक बड़ा ऑपरेशन है एवं जिला अस्पताल में दूसरा सफल ऑपरेशन है। इसमें हिप ज्वाइंट के फीमर हड्डी के हेड को निकालकर इंप्लांट् (टाईटोनियम स्टील से बना) लगाया जाता है, जिसे प्रोस्थेसिस कहते हैं। इस सफल ऑपरेशन में डॉक्टर चेतन मुदलियार एवं डॉ हेमंत तंवर हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। ऑपरेशन में डॉक्टर फिरोज शेख निश्चेतनाविशेषज्ञ,  कुमारी संतोषी एवं कुमारी गायत्री स्टाफ नर्स और श्री अभिमन्यु सराठिया ओटी अटेंडेंट का विशेष सहयोग रहा, हालांकि इस ऑपरेशन का सेट एवं प्रोस्थेसिस जिला चिकित्सालय में उपलब्ध नहीं है। फिर भी डॉक्टर चेतन मुदलियार ने स्वयं व्यवस्था कर मरीज का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन पश्चात मरीज एवं उनके परिजन खुश हैं। मरीज को डेढ़ माह तक बेड रेस्ट करने का सलाह दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.