-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

"अगर तुम कब्जा नहीं हटवा सकते, तो तहसीलदार रहने का कोई हक नहीं है तुम्हें।" ऐसा कड़क आदेश हो, तो तहसील में कई वर्षों के अनसुलझे हजारों मामले , सुलझ जाएंगे...


"पति की मौत के बाद दबंगों ने छीन ली जमीन, कलेक्टर रणबीर शर्मा की फटकार से कांपे तहसीलदार"

बेमेतरा। पति की मौत के बाद न्याय की गुहार लगाती एक वृद्धा जब कलेक्टर कार्यालय पहुंची, तो उसकी आंखों से बहते आंसू और दर्दभरी दास्तां ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया। ग्राम बहेरा (बेरला) निवासी राजबती साहू की जमीन पर दबंग राधेलाल सतनामी ने जबरन कब्जा कर लिया है। जबकि सीमांकन में जमीन राजबती के पक्ष में स्पष्ट रूप से चिन्हित की जा चुकी है।

राजबती ने बताया कि सीमांकन के समय आरोपी ने टीम के सामने जमीन खाली करने की बात मानी थी, लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गया और कब्जा छोड़ने से इंकार कर दिया। इस पीड़ा से टूट चुकी वृद्धा ने जब कलेक्टर रणबीर शर्मा को अपनी व्यथा सुनाई, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और रो पड़ीं।

वृद्धा की हालत और दर्द को देखते हुए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने तत्काल बेरला तहसीलदार को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिया कि, "अगर तुम कब्जा नहीं हटवा सकते, तो तहसीलदार रहने का कोई हक नहीं है तुम्हें।" उन्होंने कहा कि वृद्धा को तहसील भेज रहा हूं, तुम तत्काल राधेलाल सतनामी से अवैध कब्जा हटवाओ और पीड़िता को न्याय दो।

कलेक्टर की यह कड़ी चेतावनी और संवेदनशीलता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। प्रशासन की तत्परता से अब उम्मीद जगी है कि पीड़ित महिला को जल्द ही न्याय मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.