रतनपुर, 30 मई:
भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल द्वारा मां महामाया देवी धर्मशाला में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली मातृशक्तियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में माननीय श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी, प्रदेश मंत्री एवं छाया विधायक कोटा, उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में श्री लवकुश कश्यप, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर,
श्रीमती गायत्री साहू, जिला महामंत्री महिला मोर्चा बिलासपुर एवं कार्यक्रम प्रभारी,
दुर्गा बबलू कश्यप, मंडल अध्यक्ष भाजपा रतनपुर,
श्रीमती बिनु निराला, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
सम्मानित अतिथियों में सुनील जायसवाल, रोहणी बैसवाड़े, संतोष तिवारी, ललित अग्रवाल, ज्वाला कौशिक, ज्ञानेंद्र कश्यप, हर्ष पटेल, शंकर राव, रामकेश्वर साहू, राहुल कश्यप, दिनेश प्रभाकर, द्वारिका पटेल, मोनू ठाकुर, घनश्याम कमलसेन, कुश कहरा, सूरज कश्यप, हीरा मरावी, मनोज कश्यप, शिवेंद्र गुप्ता, वासीत अली, उमेश भारद्वाज, रामकुमार कश्यप, प्रहलाद कश्यप, मुकेश यादव आदि प्रमुख रहे।
महिला प्रतिनिधियों में श्रीमती सावित्री रात्रे, प्रेमलता तंबोली, उषा चौहान, शिवानी सोनी, सविता धीवर, विजयश्री प्रभा मानिकपुरी, ममता पाव, सुरेखा कश्यप, राजकुमारी बिसेन, सरिता कमलसेन, प्रमिला कश्यप, इंदु यादव, राजेश्वरी दुबे, रेहाना खैरु, निशा, अभिलाषा बघेल सहित समस्त पार्षदगण एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
रतनपुर की बेटी एवं नेशनल कुश्ती सिल्वर मेडल विजेता कु. सुभद्रा यादव, स्वच्छता दीदी एवं मितानिन बहनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि—
"राष्ट्र निर्माण, न्यायप्रिय शासन और धर्म-संरक्षण में उनका योगदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। उन्होंने नारी शक्ति की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।"
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री ज्वाला कौशिक, मंडल महामंत्री भाजपा रतनपुर द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज कश्यप द्वारा किया गया
