-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड क्रमांक 26 के वार्डवासियों को गड्ढे व किचड़ से मिलेगी निजात , बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन


वार्ड क्रमांक 26 के वार्डवासियों को गड्ढे व किचड़ से मिलेगी निजात , बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 26 गेवरा बस्ती के वार्डवासी पिछले कई वर्षों से जर्जर सड़क के गड्ढे व किचड़ से परेशान हैं । जहां अब वार्डवासियों को इन समस्या से मुक्ति मिलेगी , बुधवार को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा ने वार्ड क्रमांक 26 में पहुंचकर महाराज के द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सी.सी.रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया । इस दौरान वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद प्यारे लाल दिवाकर , प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा , बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत , पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि , आसपास के पार्षदगण , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता , नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा से इंजीनियर व आसपास के नगरवासी सहित वार्डवासी उपस्थित थे । पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि अब लंबे वर्षों से क्षेत्र में बनी समस्या को धीरे-धीरे दूर किया जाएगा साथ ही नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से होने लगा है आने वाले दिनों में हमारे नगर में बनी समस्या को पूर्ण किया जाएगा । और जिसकी जो समस्या है वो सीधे पालिका परिषद में पहुंचे या अपने स्थानीय पार्षदों , जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या को अवगत कराये ताकि समय रहते पूर्ण किया जा सके । भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहां कि सबसे ज्यादा समस्या भू विस्थापित क्षेत्र में देखने मिल रहे हैं हम सब पार्षद व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर , बैठकर चर्चा करते हुए भू विस्थापितों का बनी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा । भूमिपूजन के दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वार्ड क्रमांक 26 में बोर खनन का भी भूमिपूजन किया गया । जिसके लिए वार्डवासियों ने पालिका अध्यक्ष व पार्षद प्यारे लाल दिवाकर का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पालिका अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों का पार्षदगण व नगरवासियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.