-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सब्जी उत्पादन से समृद्धि की ओर बढ़ते लखराम के कृषक राजेश केंवट — आकाशवाणी बिलासपुर में हुई भेंटवार्ता प्रसारित



सब्जी उत्पादन से समृद्धि की ओर बढ़ते लखराम के कृषक राजेश केंवट — आकाशवाणी बिलासपुर में हुई भेंटवार्ता प्रसारित

बिल्हा (बिलासपुर)। बिल्हा विकासखंड के ग्राम लखराम के प्रगतिशील कृषक श्री राजेश केंवट ने भिंडी, टमाटर और करेला की खेती कर अपनी मेहनत और नवाचार से खेती में नयी दिशा दी है। उनके सफल प्रयासों को देखते हुए आकाशवाणी बिलासपुर ने 23 अप्रैल 2025 को "सफल कृषक से भेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत उनकी विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण किया।

भेंटवार्ता के दौरान श्री केंवट ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने पारंपरिक खेती से हटकर सब्जी उत्पादन की ओर रुख किया और इससे उन्हें स्थायी आमदनी का मजबूत जरिया मिला। लगभग 2 एकड़ भूमि पर उन्नत किस्मों के भिंडी, टमाटर और करेला उगाकर वे स्थानीय बाजारों में नियमित आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी आर्थिक उपलब्धि हो रही है।

इस संवाद में हरीश माड़वा (बैसाखू भैया) ने श्री राजेश केंवट से उनके खेती के अनुभव, तकनीकी विधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। श्री केंवट ने प्राकृतिक खाद, ड्रिप सिंचाई तथा समय पर फसल प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया।

कृषि विभाग के अधिकारी भी श्री केंवट के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं और अन्य किसानों को सब्जी उत्पादन की ओर प्रेरित कर रहे हैं। उनकी सफलता यह प्रमाणित करती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से खेती में भी आर्थिक समृद्धि संभव है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.