-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल हुए त्रिलोक श्रीवास



दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल हुए त्रिलोक श्रीवास
बिलासपुर।

बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, पिछड़ा वर्ग प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने दिल्ली में आयोजित "ईडी के विरुद्ध घेराव" कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अनिल जयहिंद से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को सशक्त बनाने हेतु सुझाव दिए।

श्री श्रीवास ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेते हुए पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कई अहम प्रस्ताव एवं सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के सलाहकार श्री गुरदीप सिंह सप्पल, तथा वरिष्ठ नेता श्री के. राजू सहित कई राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की।

बैठकों के दौरान त्रिलोक श्रीवास ने बिलासपुर जिले की राजनीतिक स्थिति पर भी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ गंभीर चर्चा की और जिले के विकास व संगठन विस्तार के विषय में सुझाव रखे।

इस महत्वपूर्ण दौरे में श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ पंडित जितेंद्र शर्मा 'जीतू' एवं श्री अनिल सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.