नारायणपुर पुलिस को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, दो माओवादी सहयोगी गिरफ्तार
नारायणपुर जिले में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत दो माओवादी सक्रिय सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना ओरछा क्षेत्र के ग्राम एड़जूम के जंगल में 24 फरवरी 2024 को हुई मुठभेड़ में शामिल रहे रैनू उसेण्डी उर्फ अनीराम उसेण्डी और मस्सू पोयाम को पकड़ा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक कुकर आईईडी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले में थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 05/2024 के तहत भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
