कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री नागेंद्र सिंह ने किया।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
जीपीएम पुलिस ने सभी नागरिकों से फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
