राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव से कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने समर्थकों सहित की मुलाकात
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान यादव समाज एवं सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 के मार्गदर्शक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ भवन में श्री यादव से मुलाकात की।
बैठक के दौरान बिलासपुर जिले के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गई। इस मौके पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, अवधेश गोयल, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू, आयुष सिंह राज, वीरेंद्र लहरसन, दीपक कश्यप, कामरान खान, बंटी खान, मोहसिन खान, पार्थ कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मुलाकात को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
