-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जंगली हाथियों की सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय...राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग करेंगे समन्वित प्रयास

जंगली हाथियों की सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन हुआ सक्रिय

राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग करेंगे समन्वित प्रयास

अनूपपुर, 3 अप्रैल 2025: जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि हाथियों के विचरण वाले क्षेत्रों में अधिक संख्या में अमले की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाथियों के कारण हुए नुकसान का त्वरित सर्वे कर प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।

ग्रामीणों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन गांवों में हाथियों का विचरण हो रहा है, वहां सुरक्षित शासकीय भवनों को चिन्हित कर रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को वहां शिफ्ट किया जा सके। साथ ही, ग्रामीणों को हाथियों से बचाव और सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

हाथियों के लिए भोजन की व्यवस्था

कलेक्टर ने वन विभाग को निर्देशित किया कि हाथियों के विचरण क्षेत्र में सुरक्षित स्थानों पर उनके भोजन की व्यवस्था की जाए, जिससे वे गांवों की ओर न आएं।

इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, वन मंडलाधिकारी श्री विपिन पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने हाथियों के मूवमेंट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण रणनीतियों पर भी चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.