-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मरवाही में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा

मरवाही में 24 घंटे के भीतर दो हत्याएं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा

मरवाही। थाना मरवाही क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग हत्या की वारदातें सामने आईं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।

पहली घटना: शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह

ग्राम बरटोला में सुखसेन गोंड (44) ने घरेलू विवाद और पत्नी की शराब पीने की आदत को लेकर झगड़े में अपना आपा खो दिया। क्रोध में आकर उसने डंडे से सिर पर हमला कर पत्नी श्याम बाई (37) की हत्या कर दी।

दूसरी घटना: अवैध संबंध के शक में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

ग्राम कटरा ललमटिया टोला में पप्पू चौधरी ने अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक से बातचीत करते देख गुस्से में आकर रामप्रसाद गोंड की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कई बार पत्नी को उस युवक से मिलने से मना किया था, लेकिन जब उसने दोनों को बात करते देखा, तो गुस्से में ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे में दोनों हत्याकांड सुलझाए गए

मरवाही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में डीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मरवाही निरीक्षक सनीप रात्रे व उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह, प्रधान आरक्षक मनोरंजन कुजूर, अजय सिंह, लव सिंह श्याम और आरक्षक अखिल, रमेश जायसवाल, अनुरूप पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सख्त कानूनी कार्रवाई होगी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे गंभीर अपराधों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों मामलों की विस्तृत जांच जारी है, और जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.