-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जीपीएम पुलिस की सक्रियता से उत्कल एक्सप्रेस से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद



जीपीएम पुलिस की सक्रियता से उत्कल एक्सप्रेस से नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद

मुंगेली/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मुंगेली जिले की एक नाबालिग बच्ची जो घर से बिना बताए मेरठ जा रही थी, उसे जीपीएम पुलिस की तत्परता और मुंगेली पुलिस के समन्वय से उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

परिजनों द्वारा बच्ची के लापता होने की शिकायत मुंगेली पुलिस को दी गई थी। जांच के दौरान बच्ची को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में देखा गया, जहां सीसीटीवी फुटेज में वह पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ती हुई दिखाई दी। उस समय तक ट्रेन बेलगहना स्टेशन पार कर चुकी थी।

सूचना मिलने पर मुंगेली पुलिस ने तत्काल जीपीएम पुलिस को सूचित किया। जीपीएम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन में टीम को तैनात किया। गौरेला एसडीओपी श्याम सिदार, थाना प्रभारी गौरेला, आरपीएफ पेंड्रारोड और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई से ट्रेन के स्टेशन पर पहुँचते ही जनरल डिब्बों में गहन तलाशी ली गई। इस दौरान बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

नाबालिग की पहचान की पुष्टि के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जीपीएम और मुंगेली पुलिस की तत्परता और समन्वय से एक बड़ी अनहोनी टल गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.