-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बांकीमोंगरा में विकास की नई पहल: नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में कई वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

बांकीमोंगरा में विकास की नई पहल: नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में कई वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, विकास को मिला भरपूर समर्थन

बांकीमोंगरा, 10 अप्रैल: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में बृहस्पतिवार को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह और उम्मीद की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 20 शांतिनगर क्षेत्र से की गई, जहाँ राजू साहु के घर से रवि घोषाल के घर तक तथा ओड़िया मोहल्ला में सांस्कृतिक मंच से माथूरा राम सारथी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।

इसके बाद वार्ड क्रमांक 24 बजरंग चौक से चुनचुनी बस्ती, वार्ड क्रमांक 27 पप्पू काले घर से कन्हैया के घर, वार्ड क्रमांक 30 राधेलाल देवांगन से सुर्या यादव घर, वार्ड क्रमांक 28 वैष्णव महाराज से सुनील महंत घर और आर्यन स्कूल से पूरप किराना दुकान तक सीसी रोड कार्यों का भूमिपूजन हुआ।

कार्यक्रम में रही जनता की जबरदस्त उपस्थिति
इस मौके पर कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से विकास झा (प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा), उदय शर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा बांकीमोंगरा), अश्वनी साहु (मंडल महामंत्री), हेम सिंह कंवर (पार्षद प्रतिनिधि), श्रीमती अनिता राजपूत (महामंत्री महिला मोर्चा), बबलू डहरिया, भगवती साहु, प्रकाश झा, संजय दास, पवन शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रमोद सोना, सूरज मिश्रा, संतोष शर्मा, रुकेश पासवान सहित कई अन्य लोगों ने विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

पार्षदों की जिम्मेदारी से जुड़ा जनविश्वास
विभिन्न वार्डों से आए पार्षदों – नवीन कुकरेजा (वार्ड 20), राजकुमार कंवर (वार्ड 24), इंद्रजीत बिंझवार (वार्ड 27), श्रवण कुमार यादव (वार्ड 28) और राहुल कैवर्त (वार्ड 30) ने क्षेत्र की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए समाधान की दिशा में पहल का भरोसा दिलाया।

जनता ने जताया आभार
स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की माँग की जा रही थी। बरसात में कीचड़ और जलभराव की समस्या से अब निजात मिलेगी, साथ ही नगर की सफाई और सुंदरता में भी इजाफा होगा।

प्रशासन भी रहा तत्पर
नगर पालिका के अभियंता, पर्यवेक्षक तथा निर्माण विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे और निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

यह भूमिपूजन केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि बांकीमोंगरा के समग्र विकास और सुशासन की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता इस बात का संकेत है कि क्षेत्र अब विकास की मजबूत राह पर अग्रसर है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.