-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व एल्डरमैन काशीराम रात्रे ने नगर निगम से पानी संकट के समाधान हेतु 4 बोर की मांग की

पूर्व एल्डरमैन काशीराम रात्रे ने नगर निगम से पानी संकट के समाधान हेतु 4 बोर की मांग की

बिलासपुर। नगर के गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21, ओमनगर जरहाभाठा क्षेत्र में गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की गंभीर समस्या को लेकर पूर्व एल्डरमैन काशीराम रात्रे ने नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक 3 में 4 बोर करवाने की मांग की है। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत देवतुल्य जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए यह लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है।

रात्रे ने बताया कि ओमनगर क्षेत्र में सैकड़ों घरों में जल संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट से निजात दिलाने हेतु उन्होंने चार बोर करवाने की मांग की है, जो निम्न स्थानों पर प्रस्तावित हैं:

  1. कटहल गली
  2. शिवनाथ मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास
  3. पापा चंद गली
  4. गढ़ेवाल चाल के आसपास

इसके साथ ही उन्होंने वार्ड में नाली, बिजली एवं सड़क व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

काशीराम रात्रे ने कहा, "मैं हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहा हूं और जीवन भर जनहित में काम करता रहूंगा। वार्ड की हर समस्या को हल कराने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा।"

जनता की समस्याओं को लेकर उनके निरंतर सक्रियता को लेकर क्षेत्रवासियों ने भी उनकी सराहना की है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस मांग पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.