-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सेमरताल में "तुंहर द्वार - साय सरकार" अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना 2025-26 सर्वेक्षण 2.0 का सफल आयोजन



सेमरताल में "तुंहर द्वार - साय सरकार" अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना 2025-26 सर्वेक्षण 2.0 का सफल आयोजन

सेमरताल, 22 अप्रैल। ग्राम पंचायत सेमरताल में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित "तुंहर द्वार - साय सरकार" अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2025-26 सर्वेक्षण 2.0 का सफलतापूर्वक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास (जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक-3) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती योगिता आनंद श्रीवास (पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व पार्षद) भी मंच पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सेमरताल के सरपंच श्री धनीत्तर सूर्यवंशी ने की, जबकि मार्गदर्शन श्री आयुष सिंह राज द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री अनिल वर्मा ने किया। आयोजन में नोडल अधिकारी श्रीमती नीतू राज, ग्राम सचिव श्रीमती पूर्णिमा यादव, उपसरपंच श्री अक्षय साहू तथा समस्त पंचगण एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। वरिष्ठ नागरिकों में श्री यदुनंदन कौशिक, रविंद्र नाथ गहवई, प्रमोद साहू, ध्रुव साहू, जुगनू कौशिक, अवधराम साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना हमारा कर्तव्य एवं लक्ष्य है। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में श्री चरण सिंह राज एवं श्री शुभम श्रीवास सहित अन्य सहयोगीगणों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.